• Home
  • राजनीति
  • NDA का बड़ा दांव: कन्हैया प्रसाद को मिला टिकट, चुनावी रण में बढ़ी हलचल
Image

NDA का बड़ा दांव: कन्हैया प्रसाद को मिला टिकट, चुनावी रण में बढ़ी हलचल

पटना, 12 अप्रैल (अविनाश कुमार) भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब एनडीए ने कन्हैया प्रसाद को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और संदेश विधायक राधाचरण साह की मौजूदगी में कन्हैया के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। इसके बाद उन्हें औपचारिक सहमति पत्र सौंपा गया।

इस फैसले को एनडीए के भीतर मजबूत तालमेल और संगठनात्मक एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राधाचरण साह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके पुत्र कन्हैया प्रसाद को प्रत्याशी बनाकर नेतृत्व ने क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कन्हैया पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, प्रत्याशी घोषित होने के बाद कन्हैया प्रसाद ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

उनके नाम की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई नेताओं ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है। हालांकि, अब कन्हैया के सामने चुनावी मैदान में अपनी क्षमता साबित करने की चुनौती होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए का मजबूत संगठन और शीर्ष नेतृत्व का समर्थन उनके लिए निर्णायक साबित हो सकता है। प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई देने वालों में बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह, जगदीशपुर विधायक भगवान कुशवाहा, पूर्व सांसद मीना सिंह, आरा महानगर अध्यक्ष जेपी चौधरी, अशोक शर्मा, गुड्डू सिंह बबुआन, प्रिंस बजरंगी और अभय विश्वास भट्ट सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

Releated Posts

समस्तीपुर में रालोमो को मिला नया सिपहसालार, निशांत कुशवाहा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए

समस्तीपुर, 29 मई (मोहम्मद जमशेद) बिहार की सियासत में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो)…

लालू परिवार में सियासी घमासान: तेजप्रताप की शर्त से बढ़ी तकरार, अब रोहिणी की एंट्री की चर्चा तेज

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार सुर्खियों में है। विधानसभा…

वीर सावरकर के सपनों का भारत साकार करने में जुटी मोदी सरकार : डॉ. सुनील कुमार

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ…

बांकीपुर उपचुनाव बना बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग, बीजेपी के गढ़ में PK की बड़ी बिसात

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर बांकीपुर विधानसभा सीट चर्चा के केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top