• Home
  • मुख्य समाचार
  • अररिया में सोलर क्रांति: अधूरे कार्य पर सख्ती, लापरवाह एजेंसियों पर गिरेगी पेनल्टी की गाज
Image

अररिया में सोलर क्रांति: अधूरे कार्य पर सख्ती, लापरवाह एजेंसियों पर गिरेगी पेनल्टी की गाज

पटना, 11 अप्रैल (पटना डेस्क) जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और शेष कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अररिया जिले के लिए कुल 30980 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत जिले के 211 ग्राम पंचायतों के 2887 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश है।

योजना को चार चरणों में पूरा किया जाना था जिसमें से तीन चरणों का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। चौथे चरण में 5890 स्ट्रीट लाइट के विस्थापन का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें अब तक 3580 स्ट्रीट लाइट का विस्थापन किया जा चुका है जबकि शेष कार्य अभी लंबित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा कार्य में विलंब किया जा रहा है उनके विरुद्ध एग्रीमेंट शर्तों के प्रविधान के तहत पेनल्टी निर्धारित की जाए। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि कार्य की गति में तेजी लाई जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हो सके इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था स्थापित कर सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देना है अधिकारियों ने बताया कि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि लक्ष्य की प्राप्ति समय पर सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने पुनः सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तत्काल।

Releated Posts

बिजली समस्याओं पर बड़ा प्रहार: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा समाधान शिविर, 72 घंटे में निपटेंगी शिकायतें

पटना, 14 अप्रैल (अविनाश कुमार) पटना सहित पूरे बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने…

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: राहुल गांधी बोले ‘ये आखिरी चीख’, सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन ने सियासी तापमान…

बिना NOC ढहाया हॉस्टल: तिरहुत एकेडमी पर नगर निगम सख्त, एचएम पर जुर्माने की तैयारी

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले के काशीपुर वार्ड-32 स्थित प्लस टू तिरहुत एकेडमी में पुराने हॉस्टल भवन…

गंगा किनारे बनेगा एक और मरीन ड्राइव; 9998 करोड़ की परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, जांच शुरू

पटना, 13 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) भागलपुर-मुंगेर के बीच गंगा किनारे बनने वाले बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव को लेकर बड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top