• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई थानों के थानेदार बदले, महकमे में मचा हड़कंप
Image

नालंदा पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई थानों के थानेदार बदले, महकमे में मचा हड़कंप

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस महकमे में बुधवार को उस वक्त बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने व्यापक स्तर पर तबादले करते हुए कई थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई।जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर सह चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को दीपनगर थाने का नया थानेदार बनाया गया है।

वहीं विंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह को साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकंगरसराय के थानाध्यक्ष रहे पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार झा अब चंडी थाने की कमान संभालेंगे। इसी कड़ी में चिकसौरा के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एकंगरसराय थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस कार्यालय के डीसीबी शाखा के प्रभारी मुरली मनोहर आजाद को विंद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भागन बीघा थानाध्यक्ष राजकुमार भारती को लहेरी थाने में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

कल्याण विगहा थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी को भागन विगहा थाने का नया थानेदार बनाया गया है। चेरो थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को पुलिस कार्यालय की डीसीबी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा लहेरी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक निशा भारती को कल्याण बीघा थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि बिहार थाना के अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार को चेरो थाने का नया थानेदार बनाया गया है।इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top