• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में अब हथियार लाइसेंस में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में ही होगा फैसला
Image

बिहार में अब हथियार लाइसेंस में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में ही होगा फैसला

पटना, 08 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में शस्त्र लाइसेंस को लेकर लंबे समय से चली आ रही देरी पर अब सख्ती की तलवार चल गई है। गृह विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि हथियारों के लाइसेंस की स्वीकृति अब निश्चित समय-सीमा के भीतर ही करनी होगी। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गृह विभाग ने आदेश में कहा है कि शस्त्र लाइसेंस के नए आवेदन और नवीकरण दोनों मामलों में पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद आवेदक की आवश्यकता का आकलन कर समयबद्ध निर्णय लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विभाग ने सभी जिलों से हर माह की 7 तारीख तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिससे प्रक्रिया की निगरानी की जा सके। जारी निर्देशों के तहत एक निर्धारित फॉर्मेट भी भेजा गया है, जिसमें जिलों को कुल प्राप्त आवेदन, निष्पादित आवेदन और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों की संख्या स्पष्ट रूप से बतानी होगी।

इससे यह साफ हो सकेगा कि किस जिले में लापरवाही हो रही है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। विभाग ने आयुध नियम, 2016 के नियम 13 और 14 का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि हर आवेदन का निष्पादन तय मानकों के अनुरूप किया जाए। इस नए आदेश के बाद अब आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top