• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में अफसरशाही पर कड़ा प्रहार, बैठक से गायब इंजीनियरों पर डीएम सख्त
Image

बक्सर में अफसरशाही पर कड़ा प्रहार, बैठक से गायब इंजीनियरों पर डीएम सख्त

बक्सर, 07 अप्रैल (विक्रांत) जिला प्रशासन की कार्यशैली को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने की, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल तथा सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित नहीं थे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।समीक्षा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोलंबर से ज्योति चौक, बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल, एनएच 922 से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि वन प्रमंडल से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कार्य बाधित है। इस पर जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य में तेजी लाई जाए। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जर्जर सड़कों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। संबंधित विभागों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए।बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 200 से अधिक आवेदनों के बैंक द्वारा निरस्त किए जाने का मामला भी उठा। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top