• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर के नन्हे सितारों का जलवा: नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड, 1 सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Image

समस्तीपुर के नन्हे सितारों का जलवा: नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड, 1 सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) पंजाब के जालंधर में आयोजित 12वीं नेशनल चैंपियनशिप 2025–26 में बिहार के समस्तीपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मगरदही चौक स्थित किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी के प्रतिभागियों ने 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल, पेंटिंग, मॉडलिंग और डांस जैसी विभिन्न विधाओं में बच्चों की प्रतिभा का जलवा देखने को मिला। इस शानदार उपलब्धि के बाद अकादमी परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत केक काटकर की गई।कार्यक्रम में अकादमी के संस्थापक रंजन गांधी, मैनेजिंग डायरेक्टर सह कोरियोग्राफर शिक्षा देबरे और डायरेक्टर राजा पोद्दार ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि समाजसेवी रिजुव्वल इस्लाम शाहीन और नगर निगम महापौर अनीता राम ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इन बच्चों ने समस्तीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में अकादमी की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top