• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में ‘ट्रैफिक जाम’ से मिलेगी राहत: हर शहर में बनेंगे फुटओवर ब्रिज, स्मार्ट जेब्रा क्रॉसिंग से बदलेगा सड़क का खेल
Image

बिहार में ‘ट्रैफिक जाम’ से मिलेगी राहत: हर शहर में बनेंगे फुटओवर ब्रिज, स्मार्ट जेब्रा क्रॉसिंग से बदलेगा सड़क का खेल

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सात निश्चय-3 योजना के तहत अब राज्य के शहरों में पैदल चलने वालों को राहत देने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि बढ़ते ट्रैफिक के बीच लोगों को सुरक्षित सड़क पार कराने की व्यवस्था की जाए।

इसके तहत सभी शहरों में नए और चौड़े जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाएंगे, ताकि पैदल यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। योजना का सबसे अहम हिस्सा यह है कि जेब्रा क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इससे जब लोग सड़क पार करेंगे, उस दौरान वाहनों की आवाजाही स्वतः रुक जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, राज्यभर में 60 से अधिक स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

इसके लिए सभी जिलों से संभावित स्थलों की रिपोर्ट मंगाई जा रही है और फिजिबिलिटी स्टडी के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। राजधानी पटना में भी करीब आधा दर्जन नए स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना है। इसके साथ ही शहरों में फुटपाथ निर्माण और पुराने फुटपाथों के पुनर्विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। विभाग ने माना है कि पहले बने कई फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब इन्हें अतिक्रमण मुक्त कर फिर से विकसित किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। सरकार का दावा है कि इस पहल से न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि सड़क हादसों में भी बड़ी गिरावट आएगी और आम लोगों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और आसान बन सकेगी।

Releated Posts

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top