• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सियासी हलचल तेज: सीएम बदलने से पहले चिराग का बड़ा बयान, नीतीश को मिलेगा पूरा सम्मान
Image

बिहार में सियासी हलचल तेज: सीएम बदलने से पहले चिराग का बड़ा बयान, नीतीश को मिलेगा पूरा सम्मान

पटना, 02 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में तेज होती हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी, चाहे वे पद पर रहें या नहीं।

चिराग ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार बिहार में बनेगी, तब राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर नीतीश कुमार को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जेड प्लस सुरक्षा देना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। बता दें कि नीतीश कुमार पहले ही विधान परिषद से इस्तीफा दे चुके हैं और राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि शपथ के बाद वे मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं, जिससे बिहार को नया सीएम मिल सकता है।

इधर, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शासनकाल को याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में बिहार बदहाली की कगार पर पहुंच गया था। चिराग ने कहा कि आज वही लोग राज्य को गरीब बताकर बदनाम कर रहे हैं, जिन्हें अपने अतीत पर शर्म आनी चाहिए।राजनीतिक गलियारों में अब निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन कब और कैसे होता है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top