• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता पर भड़के जन सुराज नेता, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
Image

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता पर भड़के जन सुराज नेता, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

पटना, 02 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) नालंदा में हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता गुरुवार को पटना से नालंदा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। नूरसराय थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने इसे “दरिंदगी की हद” बताते हुए कहा कि अपराधी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और प्रशासन सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह नीतीश कुमार का जिला है, फिर भी ऐसी घटनाएं बिहार की छवि को देशभर में खराब कर रही हैं। किशोर कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को भी पीड़ितों की आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब विपक्ष सड़क पर उतरकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि गृहमंत्री बनने के बाद राज्य में अपराध तेजी से बढ़े हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता समीकरण में उलझी है, जबकि कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस दौरान जन सुराज के नेता मां शीतला मंदिर भी पहुंचे, जहां हाल ही में भगदड़ में लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक विफलता करार देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन के उचित इंतजाम नहीं किए गए, जबकि चैत महीने में यहां भारी भीड़ की जानकारी पहले से होती है।नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top