• Home
  • मुख्य समाचार
  • युवा तुर्क का भदोही दौरा गरमाएगा सियासी माहौल, योजनाओं की समीक्षा के साथ समस्याओं पर होगा सीधा एक्शन
Image

युवा तुर्क का भदोही दौरा गरमाएगा सियासी माहौल, योजनाओं की समीक्षा के साथ समस्याओं पर होगा सीधा एक्शन

बक्सर, 1 अप्रैल (विक्रांत) उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की राजनीति और विकास योजनाओं को लेकर हलचल तेज होने वाली है। उप्र पिछड़ा वर्ग के सदस्य और ‘युवा तुर्क’ के नाम से चर्चित सत्येन्द्र कुमार उर्फ बीनू 2 अप्रैल को भदोही पहुंचेंगे, जहां उनका व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। सूत्रों के अनुसार, वे भदोही स्थित विकास भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर चर्चा होगी। साथ ही वे लाभार्थियों और पिछड़ा वर्ग के लोगों से सीधे संवाद कर योजनाओं की पहुंच और प्रभाव का आकलन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देंगे। कार्यक्रम के तहत वे ज्ञानपुर विकास भवन में संयुक्त बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा।

सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए हर जिले में संवाद और समीक्षा का अभियान चलाया जा रहा है।अपने दौरे में वे ज्ञानपुर और गोपीगंज कोतवाली का निरीक्षण करेंगे, पूर्व शिक्षा मंत्री के शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे तथा हनुमान जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे देर रात प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

Releated Posts

एक्साइज केस में कोर्ट सख्त: जज ने केजरीवाल को लगाई फटकार, कहा—‘जजों के परिवार के अधिकार नहीं छीने जा सकते’

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दिल्ली की बहुचर्चित एक्साइज पॉलिसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में…

बक्सर में ट्रैफिक पर सख्ती: अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और नाबालिग चालकों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

बक्सर, 20 अप्रैल (विक्रांत) जिले में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख…

खरीफ–2026 की रणनीति पर मंथन, वैज्ञानिकों की बड़ी बैठक में किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार

बक्सर, 20 अप्रैल (विक्रांत) बदलते जलवायु परिदृश्य और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के बीच किसानों की आय बढ़ाने…

समस्तीपुर में गैस एजेंसी के ठिकाने से भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद, प्रशासन का कड़ा रुख

समस्तीपुर, 20 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) पटोरी क्षेत्र में सोमवार को अनुमंडल प्रशासन की अगुवाई में एक गैस एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top