• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में गैस कालाबाजारी पर कड़ा वार: डीएम का अल्टीमेटम, स्टॉक जीरो मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
Image

बक्सर में गैस कालाबाजारी पर कड़ा वार: डीएम का अल्टीमेटम, स्टॉक जीरो मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

बक्सर, 31 मार्च (विक्रांत) जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में हुई आपदा समीक्षा बैठक में गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।बैठक में बक्सर के डुमरांव स्थित एचपी गैस एजेंसी ‘माता श्री’ द्वारा स्टॉक शून्य रखने पर नाराजगी जताई गई और स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी एजेंसी पर स्टॉक खत्म नहीं होना चाहिए। जहां ज्यादा बुकिंग हो रही है, वहां अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को कालाबाजारी व जमाखोरी की सूचना मिलने पर तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।डीएम साहिला ने सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने और इसके लिए अलग काउंटर बनाने को कहा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस उठाव का मैसेज मिले लेकिन सिलेंडर न मिले, तो इसकी गंभीर जांच होगी।उधर, उर्वरक कालाबाजारी पर भी प्रशासन सख्त हो गया है। जिला कृषि पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को प्रवासी मजदूरों का डाटा तैयार करने को कहा है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साफ है कि अब बक्सर में कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top