📅 बुधवार, 25 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप ⚡देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी ⚡अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा ⚡गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही ⚡विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ⚡दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ⚡जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR ⚡28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां ⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप

अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप

लखीसराय, 25 नवंबर (नवीन सिंह) ग्रामीण इलाकों के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों की शादी अब बड़ी आर्थिक चुनौती नहीं बनेगी। शादी-ब्याह में होने वाले भारी खर्च से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले में पहल तेज कर दी गई है। पहले चरण में नौ पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन सभी स्थानों का चयन कर प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। अब प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के राजस्व ग्राम में 13,200 वर्ग फीट जमीन पर विवाह मंडप बनाया जाएगा। एक मंडप के निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कम खर्च में बेहतर और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

विवाह समारोह के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन में भी इन भवनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इनके उपयोग में बेटियों की शादी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बड़हिया प्रखंड की एजनीघाट पंचायत के निजामपुर, डुमरी पंचायत के डुमरी, गंगासराय पंचायत के गंगासराय और लक्ष्मीपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर में स्थल चयन के साथ प्राक्कलन तैयार है। हलसी प्रखंड की धीरा और भनपुरा पंचायत, सूर्यगढ़ा प्रखंड की चंदनपुरा और चौरा राजपुर पंचायत तथा पिपरिया प्रखंड की वलीपुर पंचायत में भी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। जिले की 13 अन्य पंचायतों में भी जमीन चिह्नित कर ली गई है, लेकिन अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से काम अटका है। इनमें चानन, बड़हिया, रामगढ़ चौक, लखीसराय और सूर्यगढ़ा प्रखंड की पंचायतें शामिल हैं।

कुछ स्थानों पर निर्धारित क्षेत्रफल से कम जमीन उपलब्ध होने के कारण एनओसी मिलने में परेशानी आ रही है। निर्माण के बाद मंडपों का संचालन जीविका के जिम्मे होगा। निर्धारित शुल्क लेकर जरूरतमंद परिवारों को सुविधा दी जाएगी। रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी भी जीविका की होगी। भवन में रसोईघर, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और स्नानघर सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं रहेंगी।जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी ने बताया कि नौ पंचायतों में स्थल चयन और प्राक्कलन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Releated Posts

अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला पुलिस के…

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी

लखीसराय, 25 नवंबर (नवीन सिंह) मंगलवार का दिन जिले के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। तेतरहाट थाना क्षेत्र…

शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा

पटना, 25 नवंबर (पटना डेस्क) शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, घर में मंगलगीत और खुशियों का माहौल…

गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र के झपसी टोला में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top