• Home
  • मुख्य समाचार
  • 997 में 150 दिन धमाका: BSNL का सस्ता प्लान मचा रहा तहलका, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा
Image

997 में 150 दिन धमाका: BSNL का सस्ता प्लान मचा रहा तहलका, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा धमाकेदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। महज ₹997 में कंपनी 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS का फुल पैकेज दे रही है। बार-बार रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए यह प्लान बड़ी राहत बनकर सामने आया है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की है।

खास बात यह है कि एक बार रिचार्ज करने पर यूजर्स करीब 5 महीने तक बिना किसी रुकावट के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है, जिससे देशभर में कहीं भी कॉलिंग करने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। डेटा के मामले में भी यह प्लान किसी से कम नहीं है।

इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल मिलाकर करीब 300GB डेटा का लाभ। इतना ही नहीं, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं, जिससे कम्युनिकेशन और भी आसान हो जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

साथ ही सेकेंडरी सिम यूजर्स और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।कुल मिलाकर, BSNL का यह नया प्लान निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रहा है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top