• Home
  • मुख्य समाचार
  • 30वें स्थापना दिवस पर लालू का खुला हमला: लोकतंत्र संकट में, संविधान बचाने को आगे आए जनता
Image

30वें स्थापना दिवस पर लालू का खुला हमला: लोकतंत्र संकट में, संविधान बचाने को आगे आए जनता

पटना, 05 जुलाई (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक भावुक एवं तीखा खुला पत्र जारी कर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा गंभीर संकट से गुजर रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। लालू यादव ने अपने संदेश में कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।

उनका आरोप है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत बताते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की।आरजेडी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना का मूल उद्देश्य गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना रहा है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

अपने पत्र में लालू यादव ने बिहार की जनता से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। आरजेडी नेताओं ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और आगामी राजनीतिक रणनीति का अहम संदेश बताया। स्थापना दिवस पर जारी इस पत्र ने राज्य की सियासत में नई बहस छेड़ दी है और राजनीतिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top