• Home
  • राजनीति
  • दिल्ली में शपथ, पटना में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज, नए CM पर मंथन
Image

दिल्ली में शपथ, पटना में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज, नए CM पर मंथन

पटना, 07 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के बाद पटना में एनडीए विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि आम सहमति बनने के बाद नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इससे पहले दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी।राजनीतिक गलियारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने संकेत दिया है कि जल्द ही “अच्छी खबर” सामने आ सकती है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुद को इस दौड़ से बाहर बताया है।

सूत्रों के अनुसार, खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। जदयू सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम रणनीति तय करेंगे। वहीं, 12 अप्रैल को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और आने वाले कुछ दिन राज्य की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top