• Home
  • मुख्य समाचार
  • सिवान में कातिल रफ्तार: दो भीषण हादसों में 3 की मौत, 8 घायल, आक्रोश और चीख-पुकार से दहला इलाका

सिवान में कातिल रफ्तार: दो भीषण हादसों में 3 की मौत, 8 घायल, आक्रोश और चीख-पुकार से दहला इलाका

पटना, 26 अप्रैल (पटना डेस्क) जिले के दो अलग-अलग प्रखंडों में रविवार को तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लकड़ीनवीगंज और पचरुखी प्रखंड में हुए इन हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतकों में एक आठवीं कक्षा का छात्र भी शामिल है, जिससे गांव में मातम पसरा है।

मृतकों की पहचान भगवानपुर प्रखंड के बिलासपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी और वैद्यनाथपुर मठिया निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रवि कुमार, जमीर अहमद, गोलू कश्यप, संदीप कुमार, बलवंत पांडेय, हीरालाल चौधरी, मधु कुमारी, सूरज कुमार और जानवी पांडेय शामिल हैं। पहली घटना लकड़ीनवीगंज प्रखंड के मदारपुर मध्य विद्यालय के पास हुई, जहां अभिषेक कुमार अपने चचेरे भाई रवि के साथ बाइक से दंत चिकित्सक के पास जा रहा था।

तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने महमदपुर मोड़ के समीप जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। दूसरी घटना पचरुखी प्रखंड के सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार झांकी दल के दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। चालक जमीर अहमद के अनुसार, सड़क किनारे बिना संकेतक खड़ा ट्रक हादसे की वजह बना। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालकों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई गई है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top