• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक–पिकअप की टक्कर में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Image

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक–पिकअप की टक्कर में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर, 12 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दलसिंहसराय–रोसड़ा एसएच-88 पर कल्याणपुर उत्तर बैंती पार धोबी टोल के पास बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 31 वर्षीय युवक रितेश कुमार उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान कल्याणपुर उत्तर महावीर चौक निवासी राजकुमार साह के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बबलू पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर घर लौट रहा था, तभी सिंघिया से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कल्याणपुर महावीर चौक पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबलू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top