• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में बड़ा प्रशासनिक अलर्ट: डीएम ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, सहयोग शिविर में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Image

समस्तीपुर में बड़ा प्रशासनिक अलर्ट: डीएम ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, सहयोग शिविर में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर का आयोजन पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों, कर्मियों और सुविधाओं के साथ शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान डीएम ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इसका लाभ उठा सकें। समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में मौजूद रहे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में शिविर के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top