• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में खेलों की नई हुंकार: 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद, युवाओं से जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री
Image

समस्तीपुर में खेलों की नई हुंकार: 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद, युवाओं से जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम की तैयारियां समस्तीपुर में भी तेज हो गई हैं। जिले के दो प्रमुख कॉलेजों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवा खेल, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प पर खुलकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश में खेल क्षेत्र में पिछले वर्षों में हुए बदलावों और उपलब्धियों से रूबरू कराना तथा उनके विचार एवं सुझाव जानना है। समस्तीपुर में समस्तीपुर कॉलेजऔर जीएमआरडीसी कॉलेज, मोहनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा युवा, खेल प्रेमी, स्थानीय खिलाड़ी और MY Bharat के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान खेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेलों के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। संवाद कार्यक्रम में युवा नेतृत्व, जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और 2036 ओलंपिक की तैयारियों जैसे अहम विषयों पर विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी। युवाओं को अपनी बात रखने और सुझाव देने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर तथा केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इससे जिले के युवाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। देशभर में करीब 1600 स्थानों पर लाखों युवाओं के इस कार्यक्रम से जुड़ने की परिकल्पना की गई है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों और MY Bharat स्वयंसेवकों के बीच संवाद होगा।समस्तीपुर में होने वाला यह आयोजन युवाओं को खेल क्षेत्र की नई संभावनाओं से जोड़ने के साथ उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण की दिशा देने की अहम पहल माना जा रहा है।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top