• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में खुला अत्याधुनिक आईवीएफ सेंटर: अब संतान सुख के लिए नहीं लगानी होगी महानगरों की दौड़, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Image

समस्तीपुर में खुला अत्याधुनिक आईवीएफ सेंटर: अब संतान सुख के लिए नहीं लगानी होगी महानगरों की दौड़, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

समस्तीपुर, 28 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में रविवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मृति आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सेंटर नि:संतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होगा और अब उन्हें आईवीएफ उपचार के लिए पटना, दिल्ली या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर की संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. स्मृति स्पर्श बिहार की प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शामिल हैं।

बांझपन एवं सहायक प्रजनन तकनीकों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में नि:संतानता को एक बड़ा अभिशाप माना जाता है। ऐसे में समस्तीपुर में इस आधुनिक केंद्र की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उद्घाटन के बाद आयोजित लोकार्पण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. स्मृति स्पर्श ने बताया कि सेंटर आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित उपचार प्रणाली से लैस है।

यहां पुरुष एवं महिला बांझपन की संपूर्ण जांच, टेस्ट-ट्यूब बेबी (आईवीएफ), स्पर्म एवं एम्ब्रियो फ्रीजिंग, गर्भधारण पूर्व एवं गर्भावस्था परामर्श, व्यक्तिगत काउंसलिंग तथा वैज्ञानिक उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। समारोह के दौरान डॉ. स्मृति स्पर्श ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों को शाल, पाग, पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर “नई सुबह मातृत्व की” पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुन्दन राय, उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय तथा संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

समारोह का संचालन अनंत कुमार राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही जिले में आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं का एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद जताई गई।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top