• Home
  • मुख्य समाचार
  • सबौर में ज्ञान का महाकुंभ: राज्यपाल ने दीक्षांत में बांटी डिग्रियां, कृषि से बनेगा विकसित भारत का रास्ता
Image

सबौर में ज्ञान का महाकुंभ: राज्यपाल ने दीक्षांत में बांटी डिग्रियां, कृषि से बनेगा विकसित भारत का रास्ता

बक्सर, 24 अप्रैल (विक्रांत) भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह ने शुक्रवार को ऐतिहासिक और भव्य रूप ले लिया, जब बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन की अध्यक्षता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। सुबह 11 बजे कर्पूरी सभागार में शुरू हुए इस गरिमामय आयोजन में अनुशासन, उत्साह और उपलब्धियों का अद्भुत संगम देखने को मिला।समारोह की शुरुआत राज्यपाल द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाने के साथ हुई, जिसमें उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इससे पहले स्विमिंग पूल का उद्घाटन और रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।इस अवसर पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, राज्यपाल के प्रधान सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव शैलेन्द्र कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह, बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह और कुलसचिव डॉ. मिजानुल हक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह में कुल 443 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 13 पीएचडी शामिल हैं।

साथ ही 6 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन, पेयजल संयंत्र का उद्घाटन और ई-गवर्नेंस पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल हसनैन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जमकर सराहना करते हुए इसे “आदर्श ग्रीन कैंपस” बताया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा देश की खाद्य सुरक्षा के प्रहरी हैं और “वर्क इज वर्शिप” के सिद्धांत पर काम करते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने चीन के विकास मॉडल और देंग शियाओपिंग के चार आधुनिकीकरण का जिक्र करते हुए कृषि, तकनीक और अनुसंधान पर जोर देने की बात कही। साथ ही “मखाना उत्कृष्टता केंद्र” की स्थापना को समय की जरूरत बताते हुए इसके लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि संस्थान NAAC ‘A’ ग्रेड और आईसीएआर की उच्च मान्यता प्राप्त कर चुका है। उन्होंने नई फसलों, स्टार्टअप्स और शोध परियोजनाओं में हो रही प्रगति को भी रेखांकित किया।यह दीक्षांत समारोह न केवल डिग्री वितरण का मंच बना, बल्कि कृषि नवाचार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनकर एक नई दिशा भी दे गया।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top