• Home
  • मुख्य समाचार
  • सऊदी में रहस्यमयी मौत से मचा कोहराम: रियाद में कमरे से मिला पश्चिम चंपारण के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Image

सऊदी में रहस्यमयी मौत से मचा कोहराम: रियाद में कमरे से मिला पश्चिम चंपारण के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेतिया, 29 जून (विनय कुमार गुप्ता) इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय आबुल मियां की सऊदी अरब की राजधानी रियाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। सोमवार सुबह जैसे ही परिवार को घटना की सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, आबुल मियां पिछले तीन वर्षों से रियाद स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में सिलाई का काम करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन करने के बाद उनकी मोबाइल पर घरवालों से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया।

लगातार संपर्क नहीं होने से परिजन चिंतित थे, लेकिन उन्हें किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। मृतक के बहनोई अलाउद्दीन अंसारी, जो रियाद में ही रहते हैं, जब आबुल मियां के कमरे पर पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की मां आर्य खातून ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकता। परिवार का आरोप है कि आबुल मियां की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

आबुल मियां अपने पीछे मां, पत्नी मरियम खातून, पुत्र अरहान तथा दो बेटियां सालिया और सना को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी मातम पसरा हुआ है। कंपनी की ओर से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजन चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका शव गांव पहुंचे, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। साथ ही उन्होंने सऊदी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे गांव की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष पर टिकी है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top