• Home
  • Crime
  • वैशाली में अपराधियों पर कड़ा प्रहार: एसपी शुभांक मिश्रा का सख्त फरमान, टॉप-10 बदमाश हर हाल में हो गिरफ्तार, थानों में सम्मान से हो फरियादियों की सुनवाई
Image

वैशाली में अपराधियों पर कड़ा प्रहार: एसपी शुभांक मिश्रा का सख्त फरमान, टॉप-10 बदमाश हर हाल में हो गिरफ्तार, थानों में सम्मान से हो फरियादियों की सुनवाई

हाजीपुर, 19 जुलाई (अविनाश कुमार) वैशाली जिले में अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने रविवार को पुषकरणी सभागार में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में थानावार लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चोरी, गृहभेदन और अन्य आपराधिक घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।

एसपी ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी, सघन वाहन जांच अभियान और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उन्हें बैठाकर धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनी जाएं और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्रावणी मेला को देखते हुए एसपी ने सभी वरीय अधिकारियों और थानाध्यक्षों को पूजा स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया।

उन्होंने ईआरवी और डायल-112 वाहनों का अधिकतम उपयोग करते हुए त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने तथा लगातार गश्त जारी रखने का निर्देश दिया। बैठक में अवैध शराब कारोबार और शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, अवैध शराब के विनष्टिकरण तथा अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया गया। एसपी ने जिले के सभी वांछित टॉप-10 अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को थाना परिसर एवं हाजत की नियमित साफ-सफाई, गुंडा पंजी, पासपोर्ट सत्यापन, थाना सिरिस्ता कार्यों को अद्यतन रखने तथा नियमित रूप से क्रिमिनल परेड और चौकीदारी परेड आयोजित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में एएसपी प्रेम सागर, मुख्यालय डीएसपी अबू जफर इमाम, सदर-2 डीएसपी गोपाल मंडल, महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top