• Home
  • Crime
  • वेतन के नाम पर करोड़ों की लूट: झारखंड के पशुपालन विभाग में बड़ा घोटाला, लेखापाल की शातिर चाल से खुली पोल
Image

वेतन के नाम पर करोड़ों की लूट: झारखंड के पशुपालन विभाग में बड़ा घोटाला, लेखापाल की शातिर चाल से खुली पोल

राँची, 14 अप्रैल (मोहन शर्मा) झारखंड के सरकारी महकमों में वित्तीय अनियमितताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस विभाग में ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब पशुपालन विभाग में करोड़ों के गबन का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन (IAHP) के लेखापाल मुनिंद्र कुमार पर वेतन मद में बड़े पैमाने पर अवैध निकासी का आरोप लगा है।

जांच में सामने आया कि मुनिंद्र कुमार का वास्तविक मासिक वेतन महज 55 हजार रुपये था, लेकिन वह हेराफेरी और मिलीभगत के जरिए हर महीने 3 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल रहा था। यह खेल वर्ष 2022-23 से लगातार जारी था, जिससे लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। घोटाले को अंजाम देने का तरीका बेहद चालाकी भरा था। आरोपी रोकड़ बही में सही आंकड़े दर्ज कर अधिकारियों से हस्ताक्षर करा लेता था, लेकिन कंप्यूटर में डेटा फीड करते समय राशि में बदलाव कर देता था।

इस तरह ट्रेजरी से अतिरिक्त रकम की निकासी आसानी से हो जाती थी और लंबे समय तक किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब संस्थान में नए निदेशक देवनाथ चौरसिया ने 1 सितंबर 2025 को पदभार संभाला। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट और रोकड़ बही का मिलान शुरू किया, जिससे गड़बड़ी उजागर हुई। मुनिंद्र की आलीशान जीवनशैली शराब की लत और 3-4 लग्जरी कारों का शौक पहले से ही संदेह के घेरे में था।निदेशक ने तुरंत तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।

कमेटी की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 2 मार्च 2026 को मुनिंद्र कुमार को पद से हटा दिया गया। साथ ही विभागीय सचिव और पशुपालन निदेशक को लिखित शिकायत भेजकर कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस बड़े घोटाले ने सरकारी तंत्र की पारदर्शिता पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top