• Home
  • Crime
  • मुर्गा दुकानदार की निर्मम हत्या से सनसनी: झाड़ी में मिला युवक का शव, जमीन विवाद और मारपीट के संदेह पर जांच तेज
Image

मुर्गा दुकानदार की निर्मम हत्या से सनसनी: झाड़ी में मिला युवक का शव, जमीन विवाद और मारपीट के संदेह पर जांच तेज

पटना, 05 जुलाई (पटना डेस्क) मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा रविवार सुबह उस समय दहशत और अफरातफरी में बदल गया, जब झाड़ी से 26 वर्षीय युवक अंकित कुमार का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक खोजा बाजार निवासी भीम यादव का पुत्र था और मनियां चौराहा पर मुर्गा की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

मृतक के पिता भीम यादव ने पड़ोस की सरिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, परिजनों ने बताया कि शनिवार रात कर्बला क्षेत्र के एक मोमोस दुकानदार से मुर्गे का मीट खरीदने को लेकर अंकित की कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था, लेकिन रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ी में उसका शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।

मृतक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।फिलहाल पुलिस जमीन विवाद और शनिवार रात हुई मारपीट सहित सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा। अंकित की मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top