• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुफ्त इलाज शिविर में उमड़ी भीड़, 155 मरीजों को मिला नया जीवन संबल
Image

मुफ्त इलाज शिविर में उमड़ी भीड़, 155 मरीजों को मिला नया जीवन संबल

नालंदा, 26 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जहां एक ओर महंगे इलाज के कारण आम आदमी परेशान है, वहीं बिहारशरीफ में डॉक्टरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। हर रविवार को आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में इस बार भी सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रेड क्रॉस सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास ने गरीब और असहाय लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है।

शहर के प्रख्यात चिकित्सकों ने निस्वार्थ भाव से कुल 155 मरीजों का मुफ्त इलाज किया। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी ने 40 बच्चों की जांच की, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 30 मरीजों को परामर्श दिया। वहीं फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिंह ने 70 मरीजों का इलाज किया। डॉ. स्मृति कुमारी सिन्हा ने 15, डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 20 मरीजों की जांच की।

इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार ने 15 लोगों को उपचार प्रदान किया। शिविर में 25 लोगों की मधुमेह जांच भी की गई।डॉक्टरों ने न केवल मरीजों की बीमारियों की पहचान की, बल्कि उन्हें सही परामर्श देकर स्वस्थ जीवन की दिशा भी दिखाई। शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, क्योंकि यहां उन्हें मुफ्त और बेहतर इलाज मिल रहा है। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी और आजीवन सदस्य भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे। उनके सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभर रही है, जहां सेवा और समर्पण का असली अर्थ देखने को मिल रहा है।

Releated Posts

ई-म्यूटेशन में सुस्ती पर सात CO पर गिरी गाज: वेतन पर लगी रोक, डीएम साहिला का सख्त एक्शन, लापरवाही पर अफसरों में हड़कंप

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) जिला समन्वय समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी प्रगति…

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top