• Home
  • मुख्य समाचार
  • महंगाई से कानून व्यवस्था तक सरकार पर राजद का तीखा हमला, बक्सर में धरना देकर लगाए गंभीर आरोप
Image

महंगाई से कानून व्यवस्था तक सरकार पर राजद का तीखा हमला, बक्सर में धरना देकर लगाए गंभीर आरोप

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर शनिवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बक्सर जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव धनपति चौधरी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी मधु मंजरी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने के वादे के साथ सत्ता हासिल की थी, लेकिन पिछले 12 वर्षों में आम जनता की परेशानियां और बढ़ी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यालयों में कमीशनखोरी बढ़ने से विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। उन्होंने बक्सर में हाल ही में निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती ने आरोप लगाया कि राज्य में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है तथा सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी ने अपने संबोधन में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में दवा, बेड और जांच सुविधाओं की कमी से मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नैतिक जिम्मेदारी महसूस करती है तो उसे जनता के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धरना कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, गणपति मंडल, भारत सिंह, सत्येंद्र आजाद, पूजा कुमारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top