• Home
  • Crime
  • मधुबनी में खौफनाक वारदात: प्रेम विवाह की मिली दर्दनाक सजा, विवाहिता की गर्दन काटकर हत्या
Image

मधुबनी में खौफनाक वारदात: प्रेम विवाह की मिली दर्दनाक सजा, विवाहिता की गर्दन काटकर हत्या

मधुबनी, 07 मई (आशीष यादव) मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सुक्की पंचायत के सुक्की घाट टोल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले पूजा ने राजू कुमार से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस शादी से पति के पिता राम दयाल सिंह नाराज रहते थे।

शादी के पांच साल बाद भी दंपती को संतान नहीं हुई थी, जिसको लेकर भी घर में अक्सर विवाद और प्रताड़ना होती थी। पूजा का मायका इसी थाना क्षेत्र के औरही मरार गांव में है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर में विवाद के बाद पूजा के साथ पहले लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया गया। हमला इतना भयावह था कि गर्दन आगे से लगभग आधी कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर राम दयाल सिंह ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह पहले से ही पूजा की हत्या करना चाहता था।पुलिस ने आरोपी पति राजू कुमार, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस जघन्य हत्या के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top