• Home
  • मुख्य समाचार
  • मतदाता सूची पर आपत्ति का मौका: 28 अप्रैल तक करें दावा, आपत्ति नहीं तो छूट जाएगा वोट का अधिकार
Image

मतदाता सूची पर आपत्ति का मौका: 28 अप्रैल तक करें दावा, आपत्ति नहीं तो छूट जाएगा वोट का अधिकार

बक्सर, 15 अप्रैल (विक्रांत) डुमराँव नगर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव की ओर से वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची को आम जनता की जानकारी के लिए सार्वजनिक किया गया है, ताकि कोई भी नागरिक अपने नाम की जांच कर सके और आवश्यक सुधार करवा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रारूप सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा और नाम हटाने या संशोधन के लिए आपत्तियां निर्धारित समय सीमा के भीतर ही स्वीकार की जाएंगी। इच्छुक नागरिक 15 अप्रैल 2026 से लेकर 28 अप्रैल 2026 तक अपने दावे प्रपत्र-2 में और आपत्तियां प्रपत्र-3 में दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए दो रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त की गई हैं।

वार्ड संख्या 01 से 18 तक के लिए संदीप कुमार पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वार्ड संख्या 19 से 35 तक के लिए विजय कुमार सौरभ को अधिकृत किया गया है। दोनों अधिकारियों का कार्यालय प्रखंड कार्यालय डुमराँव में स्थित है, जहां दावे और आपत्तियां जमा की जा सकती है। प्रशासन ने यह भी बताया है कि सभी आवेदन संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटी को संबोधित होने चाहिए।

नागरिक चाहें तो स्वयं उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं या फिर डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। हालांकि यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन 28 अप्रैल 2026 तक संबंधित कार्यालय में हर हाल में पहुंच जाए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। किसी भी त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में तत्काल दावा-आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top