• Home
  • Crime
  • भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर एसएसबी का शिकंजा: 70 बकरियां, 5 वाहन जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
Image

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर एसएसबी का शिकंजा: 70 बकरियां, 5 वाहन जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

पटना, 29 जून (पटना डेस्क) किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से अवैध रूप से भारत लाई जा रही 70 बकरियों को जब्त कर लिया। इस दौरान तीन टेंपो, दो मोटरसाइकिल और सात कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मवेशियों और वाहनों के साथ सभी आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी संख्या में बकरियों की तस्करी कर भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जाएगा। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार राय के नेतृत्व में एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर पिलर संख्या-135 से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में सड़क किनारे विशेष नाका लगाकर निगरानी शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद तीन टेंपो और दो मोटरसाइकिलों पर बकरियां लादकर कुछ लोग भारतीय सीमा की ओर आते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने तत्काल सभी वाहनों को रोककर तलाशी और पूछताछ की। जांच के दौरान चालक और साथ मौजूद लोग बकरियों की खरीद-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि नेपाल से बकरियां खरीदकर उन्हें बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार में बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इसके बाद एसएसबी ने सभी 70 बकरियां, तीन टेंपो और दो मोटरसाइकिल जब्त कर सातों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में मोहामारी धनतोला निवासी अब्दुल कलाम, मोहामारी निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन, लोहाकछी कुरुबाड़ी निवासी सहीरुद्दीन, मोहामारी निवासी रफीकुल आलम, तफज्जुल हुसैन तथा नेपाल के झापा जिले के इब्राहिम मियां और इब्राहिम अली शामिल हैं। दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा सभी आरोपितों, जब्त मवेशियों और वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीमा पर एसएसबी की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top