• Home
  • राजनीति
  • भाजपा ने संगठन को धार देने का किया आगाज़: बूथ से लेकर जन-जन तक पहुंचने का मंत्र, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Image

भाजपा ने संगठन को धार देने का किया आगाज़: बूथ से लेकर जन-जन तक पहुंचने का मंत्र, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बक्सर, 28 जून (विक्रांत) आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, अहिरौली में रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क अभियान को नई गति देने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक तथा प्रदेश मंत्री सह शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन धनंजय त्रिगुण ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का दायित्व निभाना चाहिए। प्रदेश मंत्री एवं शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता और जनसेवा का आधार होता है।

बैठक के दौरान परिचयात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। इस अवसर पर संगठन में आपसी समन्वय, संवाद और एकजुटता को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, रोहतास प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी, महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, सचिता नन्द भगत, नन्द जी सिंह, सतीष चन्द्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, जितेन्द्र दुबे, सुनील कुमार, सुधा गुप्ता, ओम ज्योति भगत, दिलीप चन्द्रवंशी, भास्कर सिंह, ज्वाला सैनी, एस.बी. सिंह त्यागी, पुनीत सिंह, भुटेली तिवारी, दीपक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्पित सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top