• Home
  • मुख्य समाचार
  • भरत भूषण तिवारी स्मारक पर लगा ब्रेक: सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, विवाद के बीच रुका काम
Image

भरत भूषण तिवारी स्मारक पर लगा ब्रेक: सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, विवाद के बीच रुका काम

पटना, 29 जून (पटना डेस्क) पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी की स्मृति में भोजपुर में प्रस्तावित स्मारक का निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। कथित एनकाउंटर स्थल पर स्मारक के लिए चबूतरा निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन भूमि को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन ने निर्माण पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद फिलहाल पूरा निर्माण कार्य ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर के अंचलाधिकारी आनंद प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि जिस स्थान पर स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है, वह बिहार सरकार की भूमि है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।

यदि बिना अनुमति निर्माण कराया जाता है तो प्रशासन उसे रोकने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी करेगा। इधर, निर्माण स्थल से सटी निजी भूमि के रैयत ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि स्मारक सड़क के मध्य भाग में बनाया जाए तथा सड़क का विस्तार उनकी निजी जमीन की ओर किया जाए। सरकारी भूमि और निजी रैयत की आपत्तियों के कारण स्मारक निर्माण का मामला फिलहाल उलझ गया है। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में आठ गुणा आठ वर्ग फीट का संगमरमरयुक्त चबूतरा बनाया जाना था। इसके बाद उसी पर भरत भूषण तिवारी की सफेद संगमरमर से निर्मित आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा पूरे परिसर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना थी, ताकि लोग वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार स्मारक निर्माण का पूरा खर्च उत्तराखंड स्थित एक मठ के स्वामी आनंद स्वरूप महाराज वहन कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व वे स्वयं बिलौटी गांव पहुंचे थे और प्रस्तावित स्मारक स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से पहली ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भूमि संबंधी विवाद का समाधान हो जाता है और आवश्यक प्रशासनिक अनुमति मिल जाती है, तो स्मारक निर्माण का कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन के अगले निर्णय और भूमि विवाद के समाधान पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top