• Home
  • मुख्य समाचार
  • भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा: पुलिस की गंभीर चूक उजागर, थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
Image

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा: पुलिस की गंभीर चूक उजागर, थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पटना, 22 जून (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही स्वीकार की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने कहा कि भरत तिवारी के घर पहली बार पहुंची पुलिस टीम स्थिति को सही तरीके से संभालने में विफल रही थी। इसी चूक को मामले की प्रमुख वजह मानते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक थानाध्यक्ष, दो सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और दो सिपाही शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की गहन पड़ताल जारी है। एडीजी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। विभागीय जांच की जिम्मेदारी शाहाबाद रेंज के डीआईजी को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार जांच पूरी तरह वैज्ञानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है तथा उपलब्ध सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने भी न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पटना हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित आयोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करेगा।

सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। एफआईआर संख्या 179/26 और 170/26 के तहत दर्ज मामलों की अलग-अलग जांच चल रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और सबूतों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत के बाद पुलिस ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया था। हालांकि मृतक के परिजनों और कई राजनीतिक दलों ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। अब पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई और न्यायिक जांच के आदेश के बाद इस मामले पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top