• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सत्ता का पलटना तय: इस्तीफे से शपथ तक सब फिक्स, अब बीजेपी के फैसले पर टिकी नजरें
Image

बिहार में सत्ता का पलटना तय: इस्तीफे से शपथ तक सब फिक्स, अब बीजेपी के फैसले पर टिकी नजरें

पटना, 12 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर लगभग तय हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ओर से सत्ता परिवर्तन की पूरी पटकथा तैयार कर ली है। इस्तीफे से लेकर नई सरकार के गठन तक की तारीखें तय कर दी गई हैं। अब निगाहें भाजपा पर टिक गई हैं कि वह इस बदलाव को किस रूप में अमल में लाती है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बी. आर. आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। जदयू ने भाजपा को 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भी भेज दिया है।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहेंगे, जहां उनका सामान भी भेजा जाने लगा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। संभावित स्थलों में गांधी मैदान, लोकभवन और बापू सभागार शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता मौजूद रह सकते हैं। इधर, जदयू कोटे से नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि उन्होंने अभी अंतिम सहमति नहीं दी है, लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि वे जल्द ही हामी भर सकते हैं।

यदि ऐसा होता है तो नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। दावेदारों की लंबी सूची है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है। प्रस्तावित 36 सदस्यीय मंत्रिमंडल में भाजपा के 17, जदयू के 15 और अन्य सहयोगियों को शेष स्थान मिलने की संभावना है।हालांकि विधानसभा अध्यक्ष पद और विभागों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर अभी सहमति बननी बाकी है। बावजूद इसके, इतना तय है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन अब महज औपचारिकता बनकर रह गया है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top