• Home
  • राजनीति
  • बिहार में वारिस की एंट्री, निशांत कुमार को फ्यूचर CM बताने वाले पोस्टर से सियासत में भूचाल
Image

बिहार में वारिस की एंट्री, निशांत कुमार को फ्यूचर CM बताने वाले पोस्टर से सियासत में भूचाल

पटना, 10 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, और उसी समय पटना में जेडीयू मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया। इस पोस्टर में उनके बेटे निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ घोषित किया गया है। यह पोस्टर जेडीयू के छात्र नेता कृष्ण पटेल द्वारा लगाया गया, जिसमें भावनात्मक अपील करते हुए लिखा गया “बिहार को अनाथ मत कीजिए।”

पोस्टर में ऊपर नीतीश कुमार और नीचे निशांत कुमार की तस्वीर के साथ उन्हें उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में ‘मिशन विकसित बिहार 2040’ का भी जिक्र है, जिसमें दावा किया गया है कि नीतीश कुमार के अधूरे विजन को अब निशांत कुमार ही पूरा करेंगे। इससे यह संकेत मिल रहा है कि जेडीयू के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अब खुलकर सामने आ रही है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक को संभालने के लिए नए चेहरे की तलाश में है, और निशांत को आगे लाने की रणनीति पर काम हो रहा है। इंजीनियर पृष्ठभूमि और सादगीपूर्ण छवि के कारण निशांत युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उधर, दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक जारी है, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो रहा है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता पहले से ही डेरा डाले हुए हैं। हालांकि अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक बात साफ है बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top