• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में दौड़ेगी बुलेट रफ्तार: 350 KM/H स्पीड से पटना-दिल्ली सिर्फ 4 घंटे, सर्वे की उलटी गिनती शुरू
Image

बिहार में दौड़ेगी बुलेट रफ्तार: 350 KM/H स्पीड से पटना-दिल्ली सिर्फ 4 घंटे, सर्वे की उलटी गिनती शुरू

पटना, 11 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाली ‘प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन’ अब जमीन पर उतरने की ओर बढ़ रही है। National High Speed Rail Corporation Limited ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सर्वे टीम का गठन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई-अगस्त से सर्वे शुरू होगा और चालू वित्तीय वर्ष में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के तहत वाराणसी से Patna होते हुए सिलीगुड़ी तक 744 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा।

बुलेट ट्रेन बिहार के कई अहम जिलों बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बेगूसराय, कटिहार और किशनगंज से होकर गुजरेगी। परियोजना के शुरू होते ही यात्रा का समय नाटकीय रूप से घट जाएगा। पटना से दिल्ली का करीब 1000 किलोमीटर का सफर महज 4 घंटे में पूरा हो सकेगा, जबकि दिल्ली से हावड़ा की दूरी साढ़े 6 घंटे में तय होगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। करीब 5 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में शामिल है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, केवल पटना जिले में ही यह कॉरिडोर 58 गांवों से होकर गुजरेगा। जमीन अधिग्रहण को लेकर राजस्व विभाग ने प्रारंभिक रिपोर्ट भी सौंप दी है। लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण भी होगा, ताकि स्थानीय आवागमन प्रभावित न हो। बुलेट ट्रेन के लिए विशेष हाई-स्पीड ट्रैक बिछाए जाएंगे, जो पूरी तरह अलग होंगे। वहीं, पटना से सटे बिहटा में संभावित स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए करीब 21 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। बिहार में ‘बुलेट रफ्तार’ का यह सपना अब हकीकत के करीब नजर आ रहा है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top