• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक हलचल तेज
Image

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक हलचल तेज

समस्तीपुर, 01 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग (पुलिस शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। यह फेरबदल डायरेक्टर जनरल (डीजी) से लेकर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) स्तर तक किया गया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। नई तैनातियों के जरिए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की कोशिश की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को होम गार्ड्स एवं फायर सर्विसेज का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों को भी उनकी वरिष्ठता और प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के इस फैसले को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई पोस्टिंग के बाद सभी अधिकारियों से शीघ्र योगदान देकर अपनी जिम्मेदारियां संभालने की अपेक्षा की गई है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल पर अब सभी की निगाहें नई तैनातियों के प्रभाव पर टिकी हैं।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top