• Home
  • राजनीति
  • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर: जेडीयू ने माना, अगली सरकार का नेतृत्व करेगी बीजेपी
Image

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर: जेडीयू ने माना, अगली सरकार का नेतृत्व करेगी बीजेपी

पटना, 09 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासी गर्माहट गुरुवार को चरम पर पहुँच गई जब जनता दल (यूनाइटेड) ने राज्य में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। जेडीयू नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कर दिया कि बिहार में बड़ी पार्टी भाजपा है और इसलिए अगली सरकार का नेतृत्व उसी को करना है। यह बयान राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सस्पेंस और ‘खेला’ की अटकलों पर विराम लगाता प्रतीत हो रहा है।

चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बिहार में भाजपा बड़ी पार्टी है और नेतृत्व उन्हें ही करना है। हम एनडीए के साथ हैं।” उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कैबिनेट स्वतः भंग हो जाएगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि इस्तीफा कब होगा और नई सरकार कब शपथ लेगी। इस बयान के साथ ही बिहार की सियासी तस्वीर साफ हो गई है और माना जा रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व में ही एनडीए की नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों की मानें तो नई सरकार की शपथ 14 अप्रैल या उसके बाद किसी शुभ मुहूर्त पर हो सकती है।

अगर ऐसा हुआ, तो यह दो दशक से बिहार में गठबंधन में रहने के बाद पहली बार होगा जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा। इस ऐतिहासिक बदलाव से राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले कदमों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश का दिल्ली जाना बिहार को सही नहीं लगा, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और जेडीयू को इसके प्रति बाध्य होना पड़ा।इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक अनिवार्य नहीं है। उनका यह बयान यह संकेत देता है कि सांसद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार किसी भी दिन अपना इस्तीफा दे सकते हैं। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय सामने आएगा।बिहार की सियासत में यह मोड़ नई राजनीति का संकेत दे रहा है, जहां वर्षों से नेतृत्व कर रहे नीतीश कुमार के स्थान पर पहली बार भाजपा का नेतृत्व नजर आने वाला है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top