• Home
  • मुख्य समाचार
  • फोरलेन पर रफ्तार का कहर: बरात से लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गांव में पसरा मातम
Image

फोरलेन पर रफ्तार का कहर: बरात से लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गांव में पसरा मातम

पटना, 29 जून (अविनाश कुमार) फतुहा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों की खुशियां छीन ले गया। रविवार देर रात फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बरात से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों परिवारों में मातम पसर गया।मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी विष्णुधारी यादव के 19 वर्षीय पुत्र शालू कुमार तथा मोदिर मिस्त्री के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, शालू और दीपक बेलदारीचक में आयोजित एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। दोनों युवकों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर प्रभावी निगरानी, गति नियंत्रण और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top