• Home
  • मुख्य समाचार
  • फोरलेन के लिए ‘अंतिम चेतावनी’ मीरगंज-धमदाहा में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Image

फोरलेन के लिए ‘अंतिम चेतावनी’ मीरगंज-धमदाहा में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

पटना, 15 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) पूर्णिया के मीरगंज और धमदाहा बाजार में एसएच-65 को फोरलेन में तब्दील करने की दिशा में प्रशासन ने निर्णायक कदम उठा दिया है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को चिन्हित कर मापी और मार्किंग का काम युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। इस पूरे अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कर रहे हैं। उनके साथ आरसीडी के कार्यपालक अभियंता अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

वहीं अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, नगर पंचायत के अधिकारी और अमीनों की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। प्रशासनिक सक्रियता से पूरे इलाके में हलचल मच गई है।स्थानीय लोगों और दुकानदारों को माइकिंग के जरिए लगातार चेतावनी दी जा रही है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास से जुड़ी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय कर दी है।

अस्थायी अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है, जबकि स्थायी निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर 14 दिनों की मोहलत दी जाएगी। तय समयसीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक हटाया जाएगा। एसडीओ अनुपम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सड़क सीमा के भीतर आने वाले सभी अवैध कब्जे तुरंत हटा लिए जाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई तय है। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेशी सिंह की पहल पर स्वीकृति मिली है। वनभाग से विष्णुपुर सिंघाड़पट्टी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के बन जाने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, जाम से राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top