• Home
  • मुख्य समाचार
  • प्रयागराज में बारी समाज का महाकुंभ: एकता के नारों से गूंजा शहर, दिग्गजों की मौजूदगी में समाज ने दिखाई ताकत
Image

प्रयागराज में बारी समाज का महाकुंभ: एकता के नारों से गूंजा शहर, दिग्गजों की मौजूदगी में समाज ने दिखाई ताकत

बक्सर, 13 अप्रैल (विक्रांत) देश के पवित्र धार्मिक शहर प्रयागराज की धरती पर आयोजित बारी सम्मेलन इस बार ऐतिहासिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया। वीर शिरोमणी रूपण बारी स्मृति संस्थान के बैनर तले हुए इस भव्य आयोजन में “एक बनेंगे, नेक बनेंगे” का नारा पूरे माहौल में गूंजता रहा और बारी समाज के लोग आपसी भाईचारे के संगम में सराबोर नजर आए। सम्मेलन की अध्यक्षता सत्येन्द्र कुमार उर्फ बीनू ने की, जो उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं।

उनके नेतृत्व में आयोजित इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने समाज की एकजुटता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में नंद गोपाल गुप्ता, सोहन श्रीमाली, दीपक पटेल और त्रिलोकी प्रसाद समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इन सभी नेताओं ने बारी समाज के उत्थान, अधिकार और सामाजिक मजबूती को लेकर अपने विचार साझा किए। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि वे बारी समाज के विकास के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

वहीं सोहन श्रीमाली और विधायक दीपक पटेल ने भी समाज के अधिकारों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे सत्येन्द्र कुमार उर्फ बीनू ने कहा कि बारी समाज ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस “बारी महाकुंभ” में मिले सम्मान और स्नेह ने उन्हें समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा दी है।

इस सफल आयोजन में रमाकांत बारी, लल्लू जी रावत, कुमार अंकुर बारी, सत्यनारायण जी, मनोज कुमार, बसंत जी और विश्वास कुमार की भूमिका बेहद सराहनीय रही। कार्यक्रम के आयोजन और प्रबंधन में इन सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर बिहार के चर्चित पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत तथा जदयू नेता रामधनी भारती ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह सम्मेलन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि बारी समाज की शक्ति, संगठन और भविष्य की दिशा को भी स्पष्ट कर गया।

Releated Posts

गंगा किनारे बनेगा एक और मरीन ड्राइव; 9998 करोड़ की परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, जांच शुरू

पटना, 13 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) भागलपुर-मुंगेर के बीच गंगा किनारे बनने वाले बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव को लेकर बड़ी…

सोशल मीडिया पर सख्त पहरा: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों पर कड़ी लगाम

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा नियम बदलाव लागू हो गया है।…

राजद में बड़ा बदलाव: छात्र संगठन का नाम बदलेगा, तेजस्वी का बड़ा दांव

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता…

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर अफवाहों का हमला: शिक्षा विभाग अलर्ट, सभी स्कूलों को सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चल रही टीकाकरण योजना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top