• Home
  • मुख्य समाचार
  • पुल कटिंग के दौरान नदी में गिरा मजदूर, सुरक्षा में लापरवाही से गई जान
Image

पुल कटिंग के दौरान नदी में गिरा मजदूर, सुरक्षा में लापरवाही से गई जान

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) शहर के बीचों-बीच बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर पुराने लोहे के पुल को तोड़ने का काम शनिवार को उस वक्त मातम में बदल गया, जब कटिंग के दौरान एक मजदूर अचानक पुल के अवशेष के साथ नदी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जिससे निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी नवल शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी के मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पुल की कटिंग कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक करीब 10 फीट लंबा लोहे का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और उसके साथ काम कर रहा मजदूर भी नदी में समा गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला सुनकर नदी में गिरे मजदूर को बाहर निकाला और तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोटों और पानी में डूबने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और एजेंसी से जुड़े लोग शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ लेकर चले गए, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस घटना के बाद पुराना पुल तोड़ने का काम फिलहाल ठप हो गया है। नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि कटिंग के दौरान मजदूर के गिरने की सूचना मिली है। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक परिजन शव लेकर जा चुके थे। उन्होंने कहा कि अगर परिवार की ओर से आवेदन मिलता है, तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

Releated Posts

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगा विश्वामित्र पथ: 92 करोड़ की योजनाओं की सौगात जीविका दीदियों की मेहनत पर मुख्यमंत्री ने खोला विकास का नया रास्ता

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) वामन द्वादशी के मौके पर बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की दस्तक, डुमराँव न्यायालय में गूंजा कानूनी अधिकारों का संदेश

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top