• Home
  • मुख्य समाचार
  • नीतीश कुमार से मुन्ना सिद्दीकी की खास मुलाकात: बिहारशरीफ के विकास पर हुई अहम चर्चा, क्षेत्र के लिए कई मुद्दे उठाए
Image

नीतीश कुमार से मुन्ना सिद्दीकी की खास मुलाकात: बिहारशरीफ के विकास पर हुई अहम चर्चा, क्षेत्र के लिए कई मुद्दे उठाए

नालंदा, 28 जून (अविनाश पांडेय) बिहार की राजनीति के केंद्र 7, सर्कुलर आवास पर रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण मुलाकात ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी। बिहारशरीफ के समाजसेवी मुन्ना सिद्दीकी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान बिहारशरीफ के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान मुन्ना सिद्दीकी ने बिहारशरीफ में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर सड़क, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

इस पर नीतीश कुमार ने सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, सामाजिक न्याय, सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि एक समय पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला बिहार आज विकास और सुशासन की मिसाल के रूप में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। राज्य में हुए बुनियादी बदलावों का लाभ आम लोगों तक पहुंचा है और विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहनी चाहिए।उन्होंने नीतीश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बिहार निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहारशरीफ के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मोहम्मद जमील शाह, रियाजुल हक, सैयद जाकिर हुसैन, मिस्बाहुल हसन, इकबाल खान उर्फ माला तथा सैयद अबू जेया भी मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार का अभिवादन करते हुए बिहार के विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बिहारशरीफ के विकास संबंधी मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top