• Home
  • Crime
  • नालंदा में सनसनी: 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा कुचलकर नदी में फेंकी लाश
Image

नालंदा में सनसनी: 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा कुचलकर नदी में फेंकी लाश

नालंदा, 07 मई (अविनाश पांडेय) जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में डकैती, चोरी और हत्या की घटनाओं के बीच अब एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिहारशरीफ के नगर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान रामजी चक गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नू पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमरेंद्र मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे घर से टहलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन गांव, खेत, खाई और नदी किनारे युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर कुछ बच्चों ने शहर से सटे गोइठवा नदी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों, बेल्ट और पैरों की बनावट से शव की पहचान अमरेंद्र के रूप में की।घटना की भयावहता ने सभी को झकझोर दिया। मृतक के भाई रणधीर कुमार ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने पहचान मिटाने की नीयत से अमरेंद्र के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था।

शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाने के निशान भी मिले हैं। दांत टूटे हुए थे और चेहरा इस कदर क्षत-विक्षत था कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र अगले वर्ष इंटर की परीक्षा देने वाला था और उसका स्वभाव बेहद शांत था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top