• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा के अस्पतालों में आग का खतरा: अधिकांश निजी अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Image

नालंदा के अस्पतालों में आग का खतरा: अधिकांश निजी अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नालंदा, 07 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां बिहारशरीफ का सदर अस्पताल आधुनिक अग्निशमन संसाधनों से लैस है, वहीं जिले के अधिकांश अस्पतालों में आग से बचाव के मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में 20 मई को अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा ऑडिट किया गया था। अस्पताल में ऑटोमैटिक फायर अलार्म सिस्टम, प्रत्येक मंजिल पर पानी की पाइपलाइन, बैकअप मोटर और जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य प्रबंधक इमरान ने बताया कि अस्पताल परिसर में 200 से 250 स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही आपातकालीन निकासी के लिए दो विशेष इमरजेंसी गेट सहित कुल पांच निकास द्वार बनाए गए हैं।इसके उलट जिले के कई सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से फायर ऑडिट नहीं हुआ है। रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक वर्ष से अग्निशमन उपकरणों की जांच नहीं हुई है, जबकि हरनौत रेफरल अस्पताल में अप्रैल 2025 के बाद से अग्नि सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया।निजी अस्पतालों की स्थिति और भी चिंताजनक है। आधिकारिक रिकॉर्ड में जिले में 156 निजी अस्पताल निबंधित हैं, जबकि वास्तविक संख्या 500 से अधिक बताई जा रही है।

इनमें बड़ी संख्या ऐसे अस्पतालों की है जो बिना निबंधन और बिना अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहे हैं।मई 2026 तक बिहारशरीफ अनुमंडल के सात प्रखंडों में केवल 45 निजी अस्पतालों ने फायर ऑडिट कराकर एनओसी प्राप्त किया है। रामचंद्रपुर, खंदकपर और सोहसराय जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में संकरी गलियों के बीच संचालित अस्पतालों में शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समय रहते व्यापक जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top