• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में धावा: फायरिंग के बीच बदमाश दबोचा, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार
Image

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में धावा: फायरिंग के बीच बदमाश दबोचा, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार

मुजफ्फरपुर, 13 जून (संतोष गुप्ता) कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। हालांकि घटना के दौरान ज्वेलरी व्यवसायी धर्मेंद्र सर्राफ ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पकड़े गए साथी को छोड़कर लूट का सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी आम्रपाली ज्वेलर्स पहुंचे।

बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दुकान में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया तथा लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने दुकान में रखे नकद रुपये और सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। इतना ही नहीं, दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी नकदी और अन्य कीमती सामान छीन लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही बदमाश भागने लगे, व्यवसायी धर्मेंद्र सर्राफ ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के प्रयास में दूसरे बदमाश ने पिस्टल के बट से धर्मेंद्र के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। इसके बावजूद उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा और उससे संघर्ष जारी रखा।

इस दौरान अपराधियों ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। भीड़ जुटती देख बदमाश अपने पकड़े गए साथी को छोड़कर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी तथा थानाध्यक्ष रविकांत पाठक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अभिरक्षा में बदमाश का इलाज चल रहा है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर छापेमारी तेज कर दी गई है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top