• Home
  • मुख्य समाचार
  • थाना परिसर में दारोगा की संदिग्ध मौत से सनसनी: फंदे से लटका मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Image

थाना परिसर में दारोगा की संदिग्ध मौत से सनसनी: फंदे से लटका मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 18 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में शनिवार सुबह एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के बगहा निवासी एवं डायल-112 में तैनात दारोगा बबलू प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी एसडीपीओ समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, बबलू प्रसाद का हाल ही में मोहिउद्दीननगर थाना से कल्याणपुर थाना स्थानांतरण हुआ था। शुक्रवार को उन्हें तबादले की जानकारी मिली थी और शनिवार को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना था।

लेकिन इससे पहले ही शुक्रवार रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह जब काफी देर तक दारोगा नजर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। तलाश के दौरान थाना परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित एक खाली कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना सामने आते ही पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई और अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इस घटना ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top