Image

डॉक्टर्स डे पर समस्तीपुर में चिकित्सकों पर बरसे फूल

समस्तीपुर, 01 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच की ओर से बुधवार को शहर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों को पाग, चादर, माला, पुस्तक और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव का संदेश देते हुए 500 से अधिक राहगीरों को शरबत भी पिलाया गया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की।

स्वागत भाषण प्रखंड संयोजक मनोज कुमार राय, संचालन समाजसेवी एवं अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन तथा धन्यवाद ज्ञापन रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला ने किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों में शहर के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. एस.ए. आलम, आयुर्वेदिक चिकित्सक रामदेव सहनी तथा ग्रामीण चिकित्सक मदन मोहन ठाकुर सहित कई अन्य डॉक्टर शामिल रहे। सभी चिकित्सकों को समाज और स्वास्थ्य सेवा में उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाएं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उनका योगदान सदैव सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ रखने में उनका योगदान अमूल्य है। कार्यक्रम के दौरान शरबत वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का भी प्रयास किया गया।

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, समाजसेवी संदीप सरकार, ई. राजेश कुमार, ई. रितेश कुमार पंकज, प्रो. रजनीश कुशवाहा, अजय कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार पप्पू, राम लौलिन राय, मो. आसिफ इकबाल, सुरेश मिश्रा, डॉ. रामपुकार सिंह, रोहन राजपूत, शंकर राय, चलिन महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 23 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

मुजफ्फरपुर को सीएम की सौगात: 1047 करोड़ की 981 योजनाओं का शुभारंभ, एयरपोर्ट से रैपिड रेल तक कई बड़े ऐलान

मुजफ्फरपुर, 13 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर को विकास की नई उड़ान देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top