• Home
  • मुख्य समाचार
  • जर्जर सड़कों पर भड़का डुमरांव का गुस्सा: भूख हड़ताल में बदला आंदोलन, मंगलवार से आमरण अनशन की चेतावनी
Image

जर्जर सड़कों पर भड़का डुमरांव का गुस्सा: भूख हड़ताल में बदला आंदोलन, मंगलवार से आमरण अनशन की चेतावनी

बक्सर, 23 अगस्त (विक्रांत) शहर की बदहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ समाजसेवी संस्था स्वयं शक्ति का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक प्रशासन ने लिखित आश्वासन और काम शुरू करने की स्पष्ट समयसीमा नहीं दी तो मंगलवार से भूख हड़ताल आमरण अनशन में तब्दील कर दी जाएगी। आंदोलन का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष धीरज मिश्रा कर रहे हैं। राजन तिवारी समेत कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि अब मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। संबंधित विभाग को लिखित रूप से बताना होगा कि कब तक सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य शुरू होंगे।

प्रदर्शनकारियों ने पुराना भोजपुर से मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार तक की सड़क, जंगली शिव रोड तथा राज हाई स्कूल मैदान के आसपास की सड़कों की बदहाली को प्रमुख मुद्दा बनाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी परेशानी का खतरा बढ़ गया है। बारिश के दौरान जलजमाव और कीचड़ की वजह से स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तीन दिन से आंदोलन जारी है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं कर रहा है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है।राज हाई स्कूल के खेल मैदान की बदहाली का मुद्दा भी आंदोलन में जोरदार तरीके से उठाया गया। जलजमाव के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। आंदोलनकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत मैदान के विकास के लिए 205.92 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब तक काम धरातल पर नहीं उतरा है।

संस्था ने कहा कि यह लड़ाई पूरे शहर की जनता की है। स्थायी समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर रंजन ओझा, मनीष मिश्र, बिट्टू चौधरी, शौर्य केशरी, रंजीत यादव, पीयूष उपाध्याय, अशोक राय, मनोज राय और कल्याण तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top