• Home
  • Crime
  • घर लौट रहे मोबाइल दुकानदार पर चाकू से हमला, 80 हजार लूटकर बदमाश फरार
Image

घर लौट रहे मोबाइल दुकानदार पर चाकू से हमला, 80 हजार लूटकर बदमाश फरार

नालंदा, 07 मई (अविनाश पांडेय) जिले के सारे थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक मोबाइल दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया और करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि बड़ेपुर गांव निवासी सुधीर कुमार रोज की तरह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नोनिया पुल स्थित यात्री शेड के पास पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। जब दुकानदार ने विरोध किया तो एक अपराधी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुधीर कुमार घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद करीब 80 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल दुकानदार ने किसी तरह परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। वहीं लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी देखी जा रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top